Advertisement

खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो गांजा बरामद

इंदौर के खजराना इलाके में पुलिस ने 20 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राहक बनकर यह कार्रवाई की। आरोपियों को डिलीवरी के लिए बुलाया गया था, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Advertisement

टीआई मनोज सेंधव को जानकारी मिली थी कि बदनावर के गोडीखेड़ा गांव के प्रेम (पुत्र अमर खदेड़ा) और सोमा (पुत्र माना अंसारी) गांजा बेचते हैं और इंदौर में भी इसकी सप्लाई करते हैं। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर आरोपियों से ग्राहक बनकर बात की।

पुलिस ने दोनों को गांजा देने के लिए खजराना बुलाया। जैसे ही आरोपी पहुंचे, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों के पास से करीब 20 किलो गांजा बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि वे गांजा किन-किन लोगों को बेचते थे और इसमें और कौन शामिल है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें