Advertisement

किन्नर अखाड़ा टूटा, सनातनी अखाड़ा बना

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर पड़ी थी फूट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

प्रयागराज, एजेंसी। वर्ष 2015 में अस्तित्व में आया किन्नर अखाड़ा टूट गया है। इस अखाड़े में फूट इस साल हुए महाकुम्भ के दौरान तब ही पड़ गई थी जब चर्चित फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था।

किन्नर अखाड़े की प्रदेश प्रभारी और उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य कौशल्यानंद गिरि ‘टीना मां’ ने अखाड़े में ममता कुलकर्णी के बढ़ते वर्चस्व के विरोध में नया अखाड़ा गठित करने का ऐलान कर दिया। नए अखाड़े को सनातनी किन्नर अखाड़ा नाम देते हुए इसका पंजीकरण भी करा लिया गया है। जल्द ही कौशल्यानंद गिरि को नए अखाड़े का आचार्य महामंडलेश्वर घोषित कर पट्टाभिषेक करेगा। टीना मां ने बताया कि अब तक वो जिस अखाड़े की महामंडलेश्वर और प्रदेश प्रभारी रहीं, उससे विचार नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर आरोप लगाया कि वो अपने फैसले लोगों पर थोपती हैं।

Advertisement

हरिगिरि से बात होगी
किन्नर अखाड़े का जूना अखाड़े से वर्ष 2019 में गठबंधन हुआ था। भवानी मां ने कहा कि वो जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरिगिरि की दीक्षित नागा संत हैं, वो उनके गुरु हैं और रहेंगे। अब बात पूरे किन्नर समाज की है। हम उसे एक कर सनातन की राह पर चलाना चाहते हैं। गुरुजी से बात करेंगे।

हमें नहीं छोड़ा जाएगा…
कामाख्या पीठ बलीगढ़ किन्नर धाम दिल्ली की भवानी मां ने कहा कि हमारा उद्देश्य किन्नरों के उत्थान के लिए काम करना है। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर के अलावा सबके लिए काम कर रही हैं। जिसका दाउद से रिश्ता है, वो कभी भी किसी भी विवाद में आ सकता है।

Advertisement

इंदौर विवाद बड़ा कारण
छठ के दौरान गोरखपुर में हुए एक कार्यक्रम के साथ ही किन्नर अखाड़े के टूटने का एक और बड़ा कारण 16 अक्टूबर को इंदौर में गद्दी और संपत्ति को लेकर किन्नरों के बीच हुआ विवाद भी माना जा रहा है। घटना में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद कई किन्नरों ने आत्महत्या की कोशिश की थी।

Related Articles