Advertisement

KL राहुल और अथिया शेट्टी बने पेरेंट्स

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी के घर किलकारी गूंजी है। उनके घर एक नए सदस्य की एंट्री हुई है। दरअसल, केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने सोमवार 24 मार्च को बेटी को जन्म दिया है। केएल राहुल और अथिया पहली बार माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेटी के जन्म की खुशखबरी प्रशंसकों से साझा की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की खबर शेयर की, प्रशंसकों के साथ-साथ सेलेब्स की ओर से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। कियारा आडवाणी, मसाबा गुप्ता, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, सागरिका घाटगे जैसे सितारों ने उन्हें माता-पिता बनने की बधाई दी।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नहीं खेला मैच

Advertisement

केएल राहुल को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा है। उन्हें विशाखापट्टनम में आईपीएल के चौथे मुकाबले में 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के खिलाफ खेलना था। हालाकि रविवार की रात को मुंबई वापस अपने घर लौट गए थे, जब उन्हें पता चला था कि उनकी पत्नी अथिया शेट्टी किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती हैं। केएल राहुल पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन इस बार वह दिल्ली की जर्सी में उतरेंगे।

Advertisement

Related Articles

Write a review