Advertisement

योगमाया आश्रम में चोरी की मास्टर माइंड कुसुम को आज कोर्ट में पेश करेंगे

मोबाइल, आभूषण बरामद करने इंदौर जाएगी पुलिस टीम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। पिछले दिनों उजरखेड़ा टोल नाके के पास स्थित योगमाया आश्रम में बदमाशों ने लाखों के आभूषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। महाकाल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर इंदौर के शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी की वारदात की मास्टरमाइंड महिला कुसुम उर्फ कलावती को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

टीआई नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि योगमाया आश्रम में चोरी की वारदात करने वाले महेन्द्र और फैजल को दो दिनों पूर्व गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी के आभूषण जब्त किए गए थे। दोनों ने पूछताछ में कलावती उर्फ सरिता पति रामचंद्र मूलिक 42 वर्ष निवासी विजय नगर इंदौर द्वारा रैकी करने, योजना बनाने की जानकारी दी थी। कलावती को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Advertisement

जेल में हुई थी दोस्ती: पुलिस ने बताया महेन्द्र और फैजल की दोस्ती जेल में हुई थी। अगस्त माह में दोनों साथ में ही जेल से छूटे थे। फैजल शातिर चोर उस पर इंदौर में 8 से अधिक अपराध दर्ज हैं। कलावती से चोरी की योजना मिलते ही उसने फैजल से संपर्क किया। दोनों फैजल की बाइक से उज्जैन आए। देर रात तक मौके का इंतजार किया फिर फैजल छत के रास्ते योगमाता के कमरे में पहुंचा। वह गहरी नींद में थीं। टीवी चल रहा था। उसने ड्रॉवर में रखे सोने चांदी के आभूषण चोरी किए।

दोनों बदमाश 28 तक रिमांड पर

Advertisement

पुलिस ने बताया कि महेन्द्र और फैजल 28 नवंबर तक रिमांड पर हैं। उनसे वारदात में प्रयुक्त मोटर सायकल, ताला काटने का कटर, योगमाया माता का मोबाइल बरामद किया जाना है। फैजल ने चोरी के कुछ आभूषण घर में छुपाना बताया है जिन्हें बरामद करने पुलिस टीम इंदौर जाएगी।

Related Articles

Write a review