पिकअप की टक्कर से मजदूर की मौत

उज्जैन। जैथल टेक के पास आगर रोड पर पिकअप वाहन की टक्कर लगने से घायल बाइक सवार की रविवार शाम मौत हो गई। यह घटना २५ दिसंबर की बताई जा रही है। मृतक का नाम भेरूलाल राजोरिया (57) है। ग्राम उटेसरा निवासी भेरूलाल राजोरिया मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार में पत्नी व दो बेटे हंै। घटना वाले दिन पारिवारिक काम से जैथल टेक आए थे और यहां से सामान खरीदकर वापस गांव लौट रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार एक पिकअप वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। मौके पर ही भेरूलाल राजोरिया की मौत हो गई। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ। घट्टिया पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
Advertisement









