Advertisement

लालपुर ओवरब्रिज बनेगा फोरलेन, रेलवे का हिस्सा बाकी…

ब्रिज पर प्रशासन का फोकस, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

2 साल में तैयार हुआ एक ब्रिज, दूसरे की वित्तीय स्वीकृति का इंतजार…

अक्षरविश्व लाइव

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ में बनने वाले ब्रिज और ओवरब्रिज पर प्रशासन ने अपना फोकस कर लिया है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने शुक्रवार को ब्रिज बनाने की तैयारी देखी। लालपुर ओवरब्रिज को अब फोरलेन किया जाएगा। एक ब्रिज बनकर तैयार हो गया है, लेकिन रेलवे का हिस्सा अभी बाकी है।

देवास रोड पर लालपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कलेक्टर सिंह ने सबसे पहले निरीक्षण किया। ईई पीएस पंत ने बताया ब्रिज को फोरलेन करने की मंजूरी मिल गई है। इसकी केवल वित्तीय स्वीकृति मिलना बाकी है। 2023 से इसे बनाने का काम शुरू किया था। रेलवे के हिस्से का ब्रिज बनना बाकी है। ठेकेदार ने बताया वह रेलवे पटरी तक का काम मई माह तक पूरा कर देगा। कलेक्टर ने ब्रिज के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रेलवे के साथ समन्वय बनाएं और इसके पैरेलल बनने वाले दूसरे ब्रिज की तैयारी भी जल्द शुरू करे। निरीक्षण में ब्रिज विभाग के एसडीओ आरके कटारिया और सब इंजिनियर महेश शर्मा उपस्थित थे।

Advertisement

कलेक्टर बोले अब समय बचाओ…
कलेक्टर ने गऊघाट पर प्रस्तावित फोरलेन ब्रिज का स्थल निरीक्षण किया और कहा समय बचाओ। अब एक एक दिन कीमती है। अधिकारियों ने कहा एजेंसी तय होने के बाद तेजी से काम शुरू कर देंगे। कुछ परेशानियां आ सकती है लेकिन एजेंसी अच्छी आने पर काम तेजी से करेंगे और सिंहस्थ से पहले कर देंगे।

यहां टेंडर खुलने के बाद बनेगा ब्रिज
इंदौर रोड पर इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने शिप्रा नदी पर प्रस्तावित ब्रिज का काम टेंडर खुलने के बाद शुरू हो सकेगा। अधिकारियों ने बताया टेंडर 5 मई के बाद ही खुलेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर ही काम शुरू होगा। सावराखेड़ी ब्रिज को फोरलेन बनाने की तैयारी भी विभाग ने शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी के साथ जल्द एग्रीमेंट कर काम शुरू किया जाएगा।

सिर्फ ब्रिज के अफसर और कलेक्टर
कलेक्टर सिंह के निरीक्षण में ज्यादा लवाजमा नहीं दिखा। केवल पीडब्ल्यूडी ब्रिज के अधिकारियों के साथ केवल कलेक्टर सिंह ही रहे। कलेक्टर ने एक एक योजना ध्यान से समझी।

Related Articles

Write a review