Advertisement

अस्पताल की दहलीज पर लाश छोड़कर भागे

उज्जैन। मक्सी रोड पर बुधवार को एक शख्स अज्ञात परिस्थितियों में जख्मी हो गया। दो युवक उसे जिला अस्पताल की दहलीज तक लाए और छोड़कर चंपत हो गए। डॉक्ट्र्स ने जब जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। उसे लाने वाले कौन थे, वह कैसे घायल हुआ..इन सवालों के अब पुलिस जवाब तलाश रही है। मृतक का नाम कैलाश पिता रामलाल भाटी उम्र 50 साल है।

Advertisement

वह पंवासा क्षेत्र में अमृत नगर के रहने वाले थे। रात करीब 8 बजे दो अज्ञात युवक उन्हें जिला अस्पताल के बाहर छोड़कर चले गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि भाटी चौकीदारी के साथ ही ई-रिक्शा चलाने का भी काम करते थे। उनके बेटे का दो साल पहले निधन हो चुका है, घर में पत्नी के अलावा पोता और बहू है। बुधवार की शाम वे घर से ताजपुर जाने का कहकर निकले थे। फिर अस्पताल से उनकी मौत की खबर आई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें