Advertisement

धनतेरस पर घूस लेते पकड़ाया लाइनमैन

उज्जैन : खेत पर पोल लगाने के नाम पर किसान से 8 हजार की घूस मांगने वाले लाइनमैन को लोकायुक्त टीम ने 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

किसान पवन संगीत्रा के खेत पर स्थित बिजली पोल ट्रैक्टर की टक्कर से टूट गया था। नया पोल लगाने के लिए लाइनमैन रामचंद्र धाकड़ ने 8 हजार रुपए मांगे थे। संगीत्रा ने 4 हजार रुपए एडवांस दे दिए थे। मंगलवार को शेष 4 हजार रुपए लेने के लिए लाइनमैन घिनोदा चौपाटी पर आया तो उसे दबोच लिया गया।

लोकायुक्त डीएसपी बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि किसान पवन सगीत्रा ने 25 अक्टूबर को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन को लिखित शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि खेत पर बिजली का खंबा ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गलती से गिर गया था। जिसको वापस लगवाने के लिए बिजली कंपनी गिनोदा ,जिला उज्जैन के लाइनमैन रामचंद्र धाकड़ ​ने आठ हजार रुपए की रिश्वत मांगी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें