दशहरा मैदान से कार में रखी शराब पकड़ाई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के पॉश एरिया में से एक दशहरा मैदान से मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चैकिंग के दौरान माधवनगर पुलिस ने कार लेकर खड़े तस्कर को पकड़ा। तलाशी में उसकी कार से अंग्रेजी शराब की 36 बोतल जब्त की गई। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
माधवनगर थाने के एएसआई लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि दशहरा मैदान स्थित सांची पॉइंट के सामने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3.30 बजे एक शख्स कार लेकर खड़ा था। उससे पूछताछ कर चैकिंग की तो कार से अंग्रेजी शराब की 36 बोतल मिली। जिसके बाद उसके गिरफ्त में लेते हुए शराब और कार जब्त की गई। जब्त की गई शराब की कुल कीमत 47.400 रुपए है। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित पिता सत्यनारायण सोलंकी निवासी खंडेलवाल कम्पाउंड, थाना चिमनगंज मंडी बताया। वह कहां से शराब लेकर आया था और कहां ले जा रहा था, इस संबंध में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
चाकू के साथ पकड़ाया
उज्जैन। क्षीरसागर स्टेडियम के पास से कोतवाली पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12.45 बजे तड़तड़ीवाला चाकू लेकर घूम रहे नावेद अंसारी को पकड़ा। उसके पास से चाकू जब्त कर 25 आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।









