Advertisement

रंगपंचमी पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित

उज्जैन। मध्य प्रदेश शासन की अधिसूचना द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने वर्ष 2024 के लिये जिले की तहसीलों में स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं।

Advertisement

आदेश के तहत सम्पूर्ण उज्जैन जिले में शनिवार 30 मार्च को रंगपंचमी, मंगलवार 27 अगस्त को तहसील बडऩगर में भादवा के प्रथम सोमवार सवारी के दूसरे दिन, सोमवार 2 सितम्बर को उज्जैन व घट्टिया तहसील में महाकालेश्वर की शाही सवारी के अवकाश घोषित किये हैं।

इसी तरह सोमवार 2 सितम्बर को तराना तहसील में श्री तिलभांडेश्वर महादेव की शाही सवारी एवं तराना में ही शुक्रवार 13 सितम्बर को तेजा दशमी का स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

Advertisement

इसी तरह शुक्रवार 11 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी/नवमी के उपलक्ष्य में तहसील महिदपुर, खाचरौद, नागदा में व शुक्रवार 1 नवम्बर को दीपावली के दूसरे दिन तहसील उज्जैन, घट्टिया, खाचरौद, महिदपुर, बडऩगर, नागदा में स्थानीय अवकाश घोषित किये गये हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें