Advertisement

युवक को पहले भगवान महाकाल के दर्शन कराए ,फिर इस वारदात को दिया अंजाम

ड्रायवर बोला…चाकू मारा, जेब में रखे 18 हजार रुपये, कंटेनर की चाबी भी ले गये

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:गाजियाबाद से कंटेनर में फेविकोल भरकर देवास जा रहे ड्रायवर को बदमाशों ने चाकू मारकर लूटपाट की और घायल हालत में उसे खेत में छोड़कर भाग गये। लोगों ने ड्रायवर को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

मोवेश कुमार पिता राजेन्द्र सिंह निवासी मथुरा ने बताया कि वह हाथरस उत्तर प्रदेश से कंटेनर क्रमांक यूपी 86 एटी 0358 में फेविकोल लेकर देवास के लिये जा रहा था। बायपास होते हुए रात करीब 10 बजे वह नागझिरी रोड़ पर पहुंचा। मोवेश के अनुसार उसे भगवान महाकाल के दर्शन करना थे इस कारण पेट्रोल पंप के पास कंटेनर खड़ा कर लॉक किया। वहां से एक बाइक चालक गुजर रहा था उसे रोककर मंदिर जाने का रास्ता पूछा तो बाइक चालक ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और रास्ते में बोला कि मैं भी दर्शन करने चलता हूं।

Advertisement

मोवेश और उक्त व्यक्ति ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किये फिर उसे बाइक से कंटेनर तक पहुंचाने लेकर चला। रास्ते में मोवेश को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति के दो साथी भी आ गये। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने मोवेश के हाथ में चाकू मारा। गंभीर घायल हालत में उसे अनजान रोड़ किनारे खेत में छोड़कर भाग गये। मोवेश ने बताया कि लोगों ने उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

घटना कहां हुई पता नहीं

Advertisement

मोवेश ने बताया कि बायपास के रास्ते वह नागझिरी तक पहुंचा था। मंदिर दर्शनों के बाद लिफ्ट देने वाला व्यक्ति उसे किस रास्ते से कहां ले गया यह भी पता नहीं। उसने अपने दो साथियों को भी बुला लिया था। उसे अनजान रास्ते पर स्थित खेत से लोगों ने घायल देखकर अस्पताल पहुंचाया था। उसका कंटेनर अभी नागझिरी पेट्रोल पंप के पास ही खड़ा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें