माधव कॉलेज का स्टूडेंट व जयसिंहपुरा की युवती लापता

उज्जैन। माधव कॉलेज में पढऩे वाला छात्र और जयसिंहपुरा में रहने वाली युवती लापता हो गए जिनके परिजनों ने अलग-अलग थानों में गुमशुदगी दर्ज कराई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
नीलगंगा पुलिस ने बताया कि नरेश पिता जीवनसिंह आंजना 18 वर्ष निवासी विनायक विहार कालोनी 6 सितम्बर को दोपहर में कॉलेज जाने का कहकर घर से गया था जो वापस घर नहीं लौटा उसका मोबाइल बंद आने पर मां ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
इसी प्रकार जयसिंहपुरा में रहने वाली 19 वर्षीय युवती हरसिद्धि मंदिर के पीछे सिलाई सीखने 6 सितम्बर को गई थी जो वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने महाकाल थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
Advertisement









