Advertisement

मध्य प्रदेश:पूर्व सांसद , पूर्व विधायक सहित 32 नेता BJP में शामिल

लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लगतार झटके लग रहे है। भोपाल पार्टी कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बसपा के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक व भिण्ड के पूर्व सांसद रामलखन सिंह, कांग्रेस के पाटन से पूर्व विधायक पं. नीलेश अवस्थी, खरगापुर के पूर्व विधायक अजय यादव समेत 32 से ज्यादा पदाधिकारियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Advertisement

सदस्यता लेने वालों में मध्यप्रदेश लीगल सेल कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख संगठन प्रभारी व अधिवक्ता सत्येन्द्र ज्योतिषी, पाटन पूर्व जनपद अध्यक्ष पं. शैलेष अवस्थी, पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष बृजभान सिंह यादव, मध्यप्रदेश लीगल सेल कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव अधिवक्ता विकास मिश्रा, अधिवक्ता सौरभ व्यास, अधिवक्ता अक्षय गौतम, जिला युवा कांग्रेस के महासचिव चंद्र प्रकाश शर्मा, कांग्रेस के जनपद सदस्य, पार्षद एवं सरपंच सहित 32 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का परिवार निरंतर बढ़ रहा है। आपका परिवार में स्वागत है। पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आप सभी पार्टी में शामिल हुए हैं। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में काम करेंगे। भाजपा सबके मान-सम्मान और स्वाभिमान का पूरा सम्मान करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाज की सेवा में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपके क्षेत्र के विकास के लिए जो भी सुझाव देंगे, वह किये जायेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें