Advertisement

मध्य प्रदेश में BJP को झटका,राज्यसभा सांसद ने दिया पार्टी से इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में जहां लगातार कांग्रेस को झटके लग रहे थे। वहीं अब लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। अजय प्रताप सिंह लोकसभा की टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसी बीच उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और जानकारी मिल रही है कि, अजय प्रताप सिंह निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

बता दें कि, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की बात भी कही है। सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नडडा को अपना इस्तीफा भेजा है। प्रेस वार्ता के दौरान अजय प्रताप ने केंद्र सरकार पर सीधी का विकास रोकने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने भाजपा के विकास के नारे को खोखला बताया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें