Advertisement

महाकाल मंदिर प्रशासक, UDA CEO का रुका तबादला

बेगमबाग मामले में दिलाई जिम्मेदारी..

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:आखिरकार महाकाल मंदिर प्रबंध समिति और यूडीए सीईओ की कुर्सी अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी को दोबारा मिल गई। भाजपा के एक नेता ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सीएम को बताया गया कि बेगमबाग मामले के निराकरण तक सोनी का रहना जरूरी है।

 

महाशिवरात्रि के दूसरे दिन ही शासन ने सोनी का ट्रांसफर निवाड़ी कर दिया था। इस आदेश से भाजपा संगठन में भी हलचल मच गई थी। मंदिर प्रबंध समिति के कुछ सदस्य भी इस बदलाव से सहमत नहीं थे। महाकाल मंदिर क्षेत्र में बेगमबाग के कुछ मकानों के अतिक्रमण हटाने के लिए सोनी पूरी ताकत से लगे हुए थे। यह मिशन तकरीबन सफलता की दहलीज पर पहुंच गया है।

Advertisement

इस कारण संगठन तक यह बात पहुंची कि बेगमबाग के अतिक्रमण हटाने तक सोनी का उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ और महाकाल मंदिर प्रशासक रहना बहुत जरूरी है। सूत्रों के अनुसार महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता सोनी से नाराज हो गए थे।

रात में जारी हुई लिस्ट, ट्रांसफर निरस्त

Advertisement

गुरुवार रात को शासन ने कई राज्य।प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों के ट्रांसफर किए। इसमें सोनी और मंदसौर की डिप्टी कलेक्टर स्वाति तिवारी का स्थानांतरण आदेश निरस्त कर यथावत किया गया।

आईएएस भी पदस्थ

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के 9 परिवीक्षाधीन अधिकारियों को की समाप्ति पर राज्य में प्रशिक्षण के लिए सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ अलग-अलग जिलों में पदस्थ किया गया है। इसमें परिवीक्षाधीन आईएएस गगन सिंह मीना को उज्जैन जिले में सहायक कलेक्टर बनाया है।

Related Articles