Advertisement

महाकालेश्वर मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्यों के कारण बदलना पड़ रही दर्शन व्यवस्था

महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 और 5 पर होगा नया निर्माण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सशुल्क, नियमित और दिव्यांग को अब हाथी द्वार से मिलेगा प्रवेश

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाकालेश्वर मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्य प्रचलित होने के चलते मंदिर समिति को समय-समय पर दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन करना पड़ता है। अब पुराने गेट नंबर 4 व 5 पर निर्माण कार्य की वजह से दर्शनार्थियों के लिये हाथी द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है।

Advertisement

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति से मिली जानकारी के मुताबिक पुराने गेट नंबर 4 व 5 की छत पर टीन शेड लगे थे। यहां से नियमित, सशुल्क, दिव्यांग और सीनियर सिटीजन को मंदिर में प्रवेश दिया जाता था। इसके अलावा सुबह होने वाली भस्मार्ती प्रवेश भी यहीं से दिया जाता था। मंदिर में चल रही विभिन्न निर्माणों की शृंखला में इस गेट का भी पुन: निर्माण प्रस्तावित था। फिलहाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित है इसे मद्देनजर रखते हुए गेट नंबर 4 व 5 का निर्माण शुरू कराया गया है। यहां लगे टीनशेड हटाकर पक्की छत का निर्माण कराया जाएगा।

इसके अलावा स्टाफ के लिए अन्य सुविधाएं भी जुटाएंगे। नागधारी गणेश मंदिर के पास स्थित हाथीद्वार का रिनोवेशन कराकर सीढिय़ां पहले से तैयार करा ली गई थी। शनिवार से श्रद्धालुओं को इसी द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है। इस द्वार से प्रवेश करने के बाद लोग विश्रामधाम से होते हुए रैंप के रास्ते कोटितीर्थ के पास से चांदी द्वार के सामने से होते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे। हालांकि नई व्यवस्था में सिर्फ प्रवेश गेट ही बदला है, बाकी पूर्व का रास्ता यथावत है।

Advertisement

दिव्यांगजन 5 नंबर से ही जाएंगे

दिव्यांगजन और अतिवयोवृद्ध जिन्हें व्हीलचेयर की आवश्यकता होती है ऐसे दर्शनार्थियों को व्हीलचेयर पर बैठाकर गेट नंबर 5 से ही विश्रामधाम की ओर प्रवेश दिया जा रहा है, क्योंकि हाथी द्वार पर फिलहाल व्हीलचेयर के लिए रैंप की सुविधा नहीं है।

महाकाल मंदिर के सामने अघोषित वाहन पार्किंग

सिक्यूरिटी गार्ड बोला…लोग स्वयं को स्टाफ बताकर जबरन रख जाते हैं वाहन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाकालेश्वर मंदिर के ठीक सामने स्थित मकानों का अधिग्रहण कर मंदिर समिति द्वारा परिसर विस्तारीकरण कार्य किया जा रहा है। यहीं स्थित पुराने प्रवेश द्वार को भी तोड़कर नया द्वार बनाया जाएगा। वर्तमान में निर्माण कार्य की वजह से खुले स्थान के आसपास बेरिकेड्स लगाए गए हैं। इन्हीं बेरिकेड्स को हटाकर लोगों ने अघोषित वाहन पार्किंग बना दी है।

मंदिर के पुराने मुख्य द्वार के सामने स्थित मकानों के अधिग्रहण के बाद मंदिर समिति द्वारा इन्हें तोड़कर ओंकारेश्वर मंदिर के सामने परिसर का विस्तारीकरण कार्य किया गया है। यहीं स्थित पुराने मुख्य प्रवेश द्वार को भी तोड़कर नया निर्माण चल रहा है।

इस प्रवेश द्वार के आसपास खुले क्षेत्र को बेरिकेड्स लगाकर आवागमन के लिये प्रतिबंधित कर यहां सिक्यूरिटी गार्ड को तैनात किया गया है इसी खुले क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में लोग अपने दोपहिया वाहन खड़े कर मंदिर में दर्शनों के लिए आवागमन कर रहे हैं। यहां मौजूद सिक्यूरिटी गार्ड ने बताया कि यहां वाहन रखना प्रतिबंधित है इसके बावजूद लोग स्वयं को मंदिर समिति का स्टाफ बताकर अपने वाहन खड़े कर जाते हैं। मना करने पर नौकरी से हटवाने की धमकी भी देते हैं।

Related Articles

Write a review