Advertisement

मां भुवनेश्वरी धाम में सवा लाख रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग का महारुद्राभिषेक

पंडित सवा लाख महामृत्युंजय मन्त्रों से रुद्राक्षों को कर रहे अभिमंत्रित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. नागदा बिरलाग्राम गर्वनमेंट कॉलोनी मां भुवनेश्वरी धाम पर सवा लाख रुद्राक्ष से बने शिवलिंग का रुद्राभिषेक मंत्रोच्चार के साथ हो रहा है। मां भुवनेश्वरी भक्त मंडल के इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार 21 ब्राह्मण मंत्रोचार से रुद्राभिषेक कर रहे हैं।

 

भक्त मंडल के रामसिंह शेखावत, मोतीसिंह शेखावत ने बताया कि 24 से 28 जुलाई तक प्रतिदिन 8 घंटे ब्राह्मणों द्वारा रुद्र पाठ, रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्रोच्चार से रुद्राक्षों को अभिमंत्रित कर किया जा रहा है।

Advertisement

29 जुलाई को मां भुवनेश्वरी मंदिर से भीकमपुर वृद्ध महाकाल मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकलेगी। भीकमपुर मंदिर पर कावड़ यात्रा के समापन पर महाआरती होगी, उसके बाद अभिमंत्रित किए रुद्राक्षों का वितरण किया जाएगा।

शुक्रवार को रुद्राभिषेक के तीसरे दिन ब्राह्मण महामृत्युंजय और रुद्र पाठ के साथ रुद्राभिषेक कर रहे हैं। आचार्य लोकेश व्यास, पं. रामेश्वर शर्मा, यशवंत शर्मा, विनोद शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अभिवन शर्मा, सचिन शर्मा, गौरव व्यास, गोपाल शर्मा, जय व्यास, ईश्वर शर्मा, सुमित शर्मा, विजय शर्मा, विनोद व्यास, अंकित पौराणिक, अभय शर्मा, मनीष नागर, अजय शर्मा, सुभाष तिवारी मंत्रोच्चार से रुद्राक्ष को अभिमंत्रित कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles