महाशिवरात्रि : दो दिन श्रद्धालुओं को फ्री यात्रा कराएगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस

चेन्नई से आई देश की पहली हाईटेक बस
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाशिवरात्रि पर आने वाले लाखों श्रद्धालु महाकाल मंदिर तक पहुंचने के लिए पहली बार इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का उपयोग कर सकेंगे। चेन्नई से विशेष रूप से डेमो के लिए यह बस मंगवाई गई है। नानाखेड़ा से हरिफाटक ओवरब्रिज के नीचे तक इसका संचालन किया जाएगा। भारत में निर्मित देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस ऑटोमेटिक है। इसमें सुरक्षा के इंतजाम भी आधुनिक हैं। फिलहाल इसे डेमो के तौर पर लाया गया है, ताकि इसकी उपयोगिता जांची जा सके। सफलता मिलने पर जल्द ही उज्जैन, इंदौर और भोपाल शहरों में ऐसी बसों का स्थाई संचालन शुरू हो सकता है।
बबलू यादव मित्र मंडल की तरफ से महाशिवरात्रि पर बस नि:शुल्क चलाई जाएगी। मंडल के कुलदीप शास्त्री ने बताया कि नानाखेड़ा से हरिफाटक ओवरब्रिज के नीचे तक यात्री बस से सफर कर सकेंगे। एक बार में100 यात्रियों को लाया ले जाया जा सकेगा।
बस की खासियत और क्षमता
सिटिंग कैपेसिटी- बस के निचले हिस्से में 30 और ऊपरी मंजिल पर 35 यात्रियों की बैठक व्यवस्था है।
स्टैंडिंग- सीट के अलावा लगभग 30 यात्री खड़े होकर भी सफर कर सकते हैं।
स्मार्ट फीचर्स- पूरी बस एसी है, इसमें ऑटोमेटिक दरवाजे और सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
इको फ्रेंडली- इलेक्ट्रिक होने के कारण यह पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है।
View this post on Instagram









