Advertisement

महाशिवरात्रि की महातैयारी : कल शाम से लागू होगा पुलिस का सिक्योरिटी और ट्रैफिक प्लान

2 हजार जवान के हाथों में होगी सुरक्षा की कमान, 150 महिला पुलिसकर्मी और 250 ट्रैफिक जवान भी रहेंगे तैनात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज करते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं को लेकर अपना प्लान तैयार कर लिया है जिसे 14 फरवरी की शाम 6 बजे से लागू किया जाएगा। एसपी प्रदीप शर्मा ने गुरुवार को सुरक्षा, क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक, वीआईपी की आवाजाही सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बनाए गए एक्शन प्लान का खुलासा किया।

इस दौरान श्री महाकाल मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर लगभग 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें से 250 पुलिसकर्मी वीआईपी व्यवस्था संभालेंगे और 150 महिला पुलिसकर्मी महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी। इसके अलावा 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, 5 ड्रोन कैमरे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित निगरानी प्रणाली से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।

Advertisement

दरअसल, महाशिवरात्रि महापर्व पर 15 और 16 फरवरी को भगवान महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसी के चलते पुलिस ने व्यापक पैमाने पर तैयारियां की हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी 14 फरवरी की शाम 6 बजे से 16 फरवरी को श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट बंद होने तक ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा इन दिनों में शहर में देशभर से करीब 1.50 वाहनों के आने का अनुमान है जिसे देखते हुए 250 ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भी तैनाती रहेगी। अश्वरोही दल को भी तैनात किया जाएगा।

घाट पर तैनात रहेंगे होमगार्ड जवान

Advertisement

भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां शिप्रा में स्नान के लिए भी पहुंचते हैं। ऐसे में शिप्रा के घाटों पर होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे ताकि वह सुरक्षित तरीके से स्नान कर सकें और किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। अश्वरोही दल, घाट पर होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे।

साइन बोर्ड लगाए जा रहे
एसपी ने बताया कि पिछले दो सालों से सीख लेते हुए इस बार भी सुधार का प्रयास किया है। शहर के बाहरी और आतंरिक क्षेत्रों में पार्किंग स्थलों की जानकारी देने वाले साइन बोर्ड लगाएंगे ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु उसे पढ़कर सही जगह पहुंचें और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किं पर पार्क कर दर्शन करें।

ट्रैफिक प्लान… हर वह चीज जो आपको जानना चाहिए

डायवर्शन प्लान

बडऩगर से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुरलीपुरा चौराहा (मुल्लापुरा) होते हुए मुस्तीपुरा कृषि उपार्जन केंद्र के मैदान में (पी-10) में पार्क होंगे।

नागदा की ओर से आने वाले वाहन साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग से रातडिय़ा रोड से राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान (पी-9) में पार्क होंगे।

आगर से आने वाले वाहनों को मकोडिय़ा आम चौराहा से खाकचौक से जाट धर्मशाला से जूना सोमवारिया होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड (पी-8) में पार्क करवाए जाएंगे।

आगर से आने वाले बसों एवं बड़े वाहनों को चौपाल सागर से उन्हेल नाका से साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी, राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान (पी-9) में पार्क करवाए जाएंगे।

मक्सी से आने वाले वाहनों को पांड्याखेड़ी से पाइप फैक्ट्री से मन्नत गार्डन एवं इंपीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग (पी-3) में पार्क करवाया जाएगा। यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जाएंगे जहां से फिर दर्शन के लिए पैदल जा सकेंगे।

देवास एवं भोपाल की ओर से आने वाले वाहनों को मारुति शोरूम से पाइप फैक्ट्री से मन्नत गार्डन एवं इम्पीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग (पी-3) में पार्क करवाया जाएगा। यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जाएंगे और फिर पैदल दर्शन के लिए जाएंगे।

इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों को इंजीनियरिंग कॉलेज मन्नत गार्डन एवं इंपीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग (पी-3) में पार्क करवाया जाएगा। यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक पहुंचकर फिर पैदल दर्शन के लिए जाएंगे।

इंदौर से नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि से बडऩगर बायपास होकर डायवर्ट किया जाएगा।

मक्सी से देवास एवं इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को श्री सिंथेटेविस, पांड्याखेड़ी चौराहा होकर सैफी, मारुति शोरूम से देवास रोड एवं नरवर बायपास से तपोभूमि होकर इंदौर के लिए डायवर्ट किया जाएगा।

नागदा एवं उन्हेल की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मोहनपुरा ब्रिज से धर्मबड़ला होते हुए बदनावर फोरलेन से इंदौर, देवास, भोपाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगी गाडिय़ां

हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा की ओर वाहनों की एंट्री १४ फरवरी को शाम ४ बजे से पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। इसी तरह हरिफाटक टी से इंटरपिटीशन की ओर, जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा, चारधाम पार्किंग की ओर, शंकराचार्य चौराहा से नृसिंह घाट की ओर, शंकराचार्य चौराहा से दानीगेट की ओर, भूखीमाता टर्निंग से नृसिंह घाट की ओर, दौलतगंज से लोहे का पुल की ओर, कंठाल चौराहा से छत्रीचौक की ओर, तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग की ओर, दानीगेट से गणगौर दरवाजा हरसिद्धि पाल की ओर, केडी मेट से टंकी चौराहा की ओर और भार्गव तिराहे से कमरी मार्ग की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यहां किए जाएंगे वाहन पार्क

 प्रशांतिधाम पार्किंग… इसमें इंदौर की ओर से आने वाले चौपहिया एवं अन्य वाहनों की पार्किंग।

इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान… इसमें मक्सी और देवास की ओर से आने वाले चौपहिया एवं अन्य वाहनों की पार्किंग।

इंपीरियल गार्डन… इसमें इंदौर, देवास एवं मक्सी ओर से आने वाले दोपहिया वाहनों की पार्किंग कराई जायेगी।

 मन्नत गार्डन… इंदौर, देवास एवं मक्सी की ओर से आने वाले दोपहिया वाहनों की पार्किंग।

हरिफाटक ब्रिज के नीचे… इसमें वीआईपी वाहनों की पार्किंग करवाई जाएगी।

कार्तिक मेला ग्राउंड… मक्सी एवं बडऩगर से आने वाले चौपहिया वाहनों की पार्किंग।

क्षत्रिय राठौर तेली समाज…. आगर एवं नागदा से आने वाले चौपहिया वाहनों की पार्किंग।

गुरुद्धारा प्रस्तावित अस्पताल मैदान… आगर, बडऩगर एवं नागदा की ओर से आने वाले दोपहिया वाहनों की पार्किंग।

कृषि उपार्जन केंद्र… आगर, बडऩगर एवं नागदा की ओर से आने वाले चौपहिया वाहनों की पार्किंग।

दोपहिया वाहन पार्किंग

इंदौर, देवास, मक्सी रोड से आने वाले चौराहा से कचरा घर, जंतर-मंतर होते हुए लालपुल टर्निंग से कर्कराज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।

बडऩगर एवं नागदा की ओर से आने वाले समस्त दोपहिया वाहनों को क्षत्रिय तेली समाज के बगल में मैदान एवं गुरुद्धारा (प्रस्तावित अस्पताल) की भूमि पर पार्क करवाया जाएगा।

इंदौर रोड से आने वालों के लिए रिजर्व पार्किंग

1. प्रशांति धाम
2. इंजीनियरिंग कॉलेज खेल मैदान
3. शनि मंदिर मैदान

मन्नत गार्डन तथा इम्पीरियल गार्डन की पार्किंग भर जाने पर इंदौर, मक्सी रोड, देवास, भोपाल की ओर से आने वाले वाहनों को उपरोक्त पार्किंग स्थलों पर पार्किंक करवाकर दर्शनार्थियों को बसों के जरिए कर्कराज पार्किंग तक पहुंचाया जाएगा।

नागदा, आगर की ओर से आने वालों की पार्किंग

1. कार्तिक मेला ग्राउंड

2. दुर्गादास राठौर छत्री

3. गुरुद्वारा प्रस्तावित

अस्पताल भूमि

4. कृषि उपार्जन केंद्र

पार्किंग से एग्जिट

जो वाहन कर्कराज पार्किंग में पार्क होंगे, वह लालपुल टर्निंग, लालपुल टी, चिंतामण ब्रिज से सिंहस्थ बायपास से इंदौर, भोपाल, देवास, नागदा, आगर की ओर जा सकेंगे।

हरिफाटक होटल के पीछे की पार्किंग में पार्क वाहन वाकणकर ब्रिज से दाऊदखेड़ी, सिंहस्थ बायपास होकर बाहर की ओर जा सकेंगे।

हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्क हुए वाहन नीलगंगा चौराहा से शास्त्रीनगर, सिंधी कॉलोनी, नानाखेड़ा चौराहा से इंदौर, भोपाल और देवास की ओर जा सकेंगे।

इधर, मंदिर प्रशासक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

इधर, महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासक ने दर्शन मार्ग, प्रवेश एवं निर्गम मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, कतार प्रबंधन, जूता-स्टैंड, पार्किंग स्थल, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा दल एवं आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से चलें। सहायक प्रशासक एसएन सोनी ने बताया कि जगह-जगह संकेतक लगाए जाएंगे। पीने के पानी, शौचालय, जूता स्टैंड और मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। करीब 450 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। यदि किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी है तो वह कंट्रोल रूम पर इसकी शिकायत भी कर सकेंगे।

हर-हर महादेव… जय श्री महाकाल

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्र उत्सव में भक्ति का प्रकाश फैल रहा है। इसी शृंखला में नवरात्रि के सातवें दिन भगवान महाकाल ने श्री मनमहेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान श्रद्धालु भी बाबा के इस दिव्य रूप के दर्शन कर भावविभोर हो गए। इस दौरान हर-हर महादेव और जय श्री महाकाल का उद्घोष गूंजता रहा।

 

Related Articles

Write a review