महाशिवरात्रि पर CM मोहन यादव ने बाबा महाकाल के किए दर्शन

-
सीएम बोले- बाबा महाकाल की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे
Advertisement
आज 8 मार्च को महाशिवरात्रि है। शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व सबसे महत्वपूर्ण होता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल के दर्शन किए और पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Advertisement
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘आज मैंने संकल्प लेकर पूजा की है और बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा प्रदेशवासियों पर बनी रहे।’ उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी ये कामना करते हैं कि सभी के ऊपर बाबा की कृपादृष्टि बनी रहे और हम विकास और संपन्नता की राह पर बढ़ें।

Advertisement










