Advertisement

इंदौर-उज्जैन रोड पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बस ने दो बाइकों को मारा

इंदौर-उज्जैन रोड पर शुक्रवार शाम शुक्ला ब्रदर्स की बस से बड़ा हादसा हो गया। यह बस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी ट्रेवल्स के नाम से चल रही थी।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Advertisement

भीड़ ने बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी। बस के ड्राइवर और क्लीनर को पीटा।सांवेर पुलिस के मुताबिक हादसा करीब शाम साढ़े चार बजे हुआ। बस में सवार यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। पुलिस ने बस को जब्त कर घायलों को अस्पताल भिजवाया है।

तेज रफ्तार में चल रही थी बस तेज रफ्तार बस ने पीछे से दो अलग-अलग बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक पर सवार महिला, पुरुष और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी जख्मी हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार अधिक थी, जिससे पीछे से दोनों बाइकें चपेट में आ गईं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें