Advertisement

ब्लॉक के कारण मालवा एक्सप्रेस विलंब से और स्पेशल 25 नवंबर तक निरस्त

इंदौर-बिलासपुर भी 1 दिसंबर तक निरस्त रहेगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के चिहेरू रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित होगी वहीं डॉ. अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णोदेवी कटड़ा स्पेशल को 25 नवंबर तक निरस्त किया गया है। इधर इंदौर बिलासपुर एक्सप्रेस भी 1 दिसंबर तक ब्लॉक के कारण निरस्त रहेगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार तत्काल प्रभाव से 25 नवम्बर तक डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09321 डॉ. अम्बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा स्पेशल और 26 नवम्बर तक श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 09322 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल को निरस्त किया गया है।

Advertisement

रेलवे द्वारा ब्लॉक के कारण रेगुलेट ट्रेनों के समय भी परिवर्तन किया गया है जिसमें 22 नवम्बर को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा से चलने वाली 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशन से 45 मिनट विलम्ब से चलेगी। 24 नवंबर को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा से चलने वाली 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशन से 60 मिनट विलम्ब से चलेगी।

27 नवंबर को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा से चलने वाली 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशन से 120 मिनट विलम्ब से चलेगी। 25 नवम्बर को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा से चलने वाली 12472 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशन से 90 मिनट विलम्ब से चलेगी।

Advertisement

24 नवम्बर को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा से चलने वाली 12478 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा जामनगर एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशन से 60 मिनट विलम्ब से चलेगी। 27 नवम्बर को शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर रेलवे स्टेशन से चलने वाली 22942 शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर इंदौर एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशन से 90 मिनट विलम्ब से चलेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के शहडोल-न्यू कटनी जंक्शन स्टेशन के मध्य नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल की दो ट्रेनों के दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे निरस्त रहेगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 22 से 30 नवम्बर तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर- इंदौर एक्सप्रेस और 23 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Related Articles

Write a review