महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे गांव : सुबह 5 बजे हुई दुर्घटना
उज्जैन। मनासा थाना क्षेत्र के गांव देवरी खलासा में रहने वाले लोग मारूति वैन से उज्जैन दर्शन करने आये थे। यहां से लौटते समय सड़क किनारे खड़े ट्रेक्टर से सुबह 5 बजे मारूति वैन टकरा गई। दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु हुई वहीं बच्चों सहित 5 लोग घायल हुए हैं।
मनासा थाना पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 5 बजे की है। मारुति वैन चालक की लापरवाही से वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रेक्टर-ट्राली से टकराया। दुर्घटना में सुशीलाबाई पति बंशीलाल 65 वर्ष, संदीप पिता बंशीलाल 40 वर्ष और जयंताबाई पति रामकिशन पाटीदार 35 वर्ष की मृत्यु हो गई जबकि रतनबाई, मोनिका 14 वर्ष, चंदा 15 वर्ष, नमन 15 वर्ष, पप्पू पिता जगदीश 35 वर्ष सभी निवासी देवरी खलासा घायल हुए। उक्त लोग मारुति वैने महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने के बाद वापस गांव लौट रहे थे।