Advertisement

सिंहस्थ के पहले उज्जैन में 100 एकड़ में खिलेगा फूलों का मेगा क्लस्टर

ताकि बाहर से फूल मंगाने की जरूरत नहीं रहे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सीएम डॉ. यादव की पहल पर किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार

उज्जैन। सिंहस्थ मेें फूलों की आपूॢत लगातार बना रहे इसके लिए राज्य सरकार ने उज्जैन में 100 एकड़ भूमि पर मेगा फ्लॉवर क्लस्टर विकसित करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य श्री महाकालेश्वर मंदिर सहित उज्जैन के अन्य धार्मिक स्थलों पर फूलों की भारी मांग को स्थानीय स्तर पर पूरा करना है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भोपाल में बुधवार को इस निर्णय की जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन पहुँचते हैं, जिससे फूलों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। वर्तमान में बड़ी मात्रा में फूल बाहर से मंगाए जाते हैं। इस क्लस्टर के निर्माण से फूलों की परिवहन लागत में कमी आएगी साथ ही स्थानीय किसानों को उपज का बेहतर दाम मिलेगा।

पारंपरिक खेती नहीं, अब कृषि-उद्यम बनेगा पुष्प उत्पादन: सरकार का मुख्य फोकस किसानों की आय बढ़ाना है। क्लस्टर के माध्यम से किसानों को गुलाब, गेंदा, जरबेरा, रजनीगंधा, सेवंती और ग्लेडियोलस जैसे उच्च मांग वाले फूलों की वैज्ञानिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसे केवल पारंपरिक खेती न मानकर एक व्यावसायिक उद्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Advertisement

क्लस्टर में मिलेंगी ये विशेष सुविधाएं

किसानों को हाई-क्वालिटी के बीज और उन्नत किस्म के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

खेती की नई तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फूलों की ताजगी बनाए रखने के लिए भंडारण और कोल्ड चेन की व्यवस्था होगी।

किसानों को सीधे मंडियों और पुष्प प्रसंस्करण इकाइयों से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Write a review