Advertisement

ट्रेन से कटने से अधेड़ और युवक की मौत

दोनों की पहचान अब तक नहीं हो पाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जीआरपी व नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे पटरी पर अधेड़ और युवक के कटे शव मिले हैं। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और उनकी पहचान के प्रयास शुरू किए हैं।

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार सुबह स्टेशन अधीक्षक ने थाने पर सूचना दी थी कि स्टेशन के भोपाल ब्रिज तरफ मालगाड़ी की लाइन पर अज्ञात युवक का कटा हुआ शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र 25 वर्ष के लगभग प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर लोअर व टीशर्ट थी लेकिन कपड़ों से कोई कागज बरामद नहीं हुआ इस कारण मृतक की पहचान में परेशानी आ रही है।

Advertisement

वहीं दूसरी ओर नागझिरी पुलिस ने बताया कि विक्रम नगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक दीपक मेंडे की सूचना पर विक्रम नगर उद्योगपुरी क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन के पोल नंबर 6/२० के पास से अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ शव बरामद किया है। मृतक की उम्र 55 वर्ष के लगभग प्रतीत हो रही है लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें