Advertisement

बिना बताए नाबालिग उज्जैन पहुंची, परिजन पहुंचे

युवक से मोबाइल लेकर कॉल किया तब हुई लोकेशन ट्रेस, देवासगेट पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। परिजनों को बिना बताए गुजरात से नाबालिग उज्जैन पहुंचे गई। उसने अंजान शख्स से मोबाइल लेकर कॉल किया जिसके बाद उसकी लोकेशन ट्रेस होने पर गुजरात पुलिस ने उज्जैन पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद देवासगेट थाना पुलिस ने बस स्टैंड से नाबालिग को ढूंढ निकालाऔर परिजनों को सूचना दी। मंगलवार को परिजन उज्जैन पहुंचे जिसके बाद नाबालिग को उनके सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दादरा और नागर हवेली की रहने वाली नाबालिग संभवत: परिजनों से नाराज होकर उज्जैन आ गई थी। यहां आकर उसने किसी अन्य यात्री से मोबाइल लिया और परिजनों को कॉल लिया जिसे गुजरात पुलिस के संबंधित थाने ने ट्रेस किया तो लोकेशन उज्जैन के देवासगेट बस स्टैंड की निकली।

Advertisement

इसके बाद गुजरात पुलिस ने उज्जैन पुलिस ने मदद मांगी जिसके बाद देवासगेट पुलिस एक्शन में आई और बस स्टैंड से नाबालिग बालिका को ढूंढकर थाने ले जाया गया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह पुलिस के साथ देवासगेट थाने पहुंचे जहां से कागजी कार्रवाई पूरी कर नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जिसके बाद परिजन रवाना हो गए।

युवक से भी की पूछताछ

Advertisement

नाबालिग ने जिस युवक के मोबाइल से परिजनों को कॉल किया था, उससे भी पुलिस ने थाने में पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम नितिन चौहान है और वह भी गुजरात का रहने वाला है। वह किसी काम से इंदौर आ रहा था और उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने उतर गया। इसी दौरान नाबालिग ने फोन लेकर कॉल लिया। उसने मदद करने के लिहाज से अपना फोन दिया था। तस्दीक के बाद उसे छोड़ दिया गया।

Related Articles

Write a review