मेला देखकर लौट रहे नाबालिग की चाकू मारकर हत्या

चचेरे भाई बहन के साथ गांव वापस आ रहा था
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया
उज्जैन। तराना के समय रात में एक नाबालिग की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस घटना से गांव के लोगों में नाराजगी है फिलहाल पुलिस इस मामले का शीघ्र खुलासा कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बागो दा निवासी 17 वर्षीय गणेश पिता मायाराम डाबी अपने चचेरे भाई बहन के साथ तराना में तिलकेश्वर महादेव मंदिर के पास आयोजित मेले में गया था।
रात को गणेश अपने चचेरे भाई-बहन के साथ वापस तराना से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में बाइक पर बैठकर तीन बदमाशों ने पहले गणेश पर डंडे से हमला किया और उसके बाद चाकू से कई प्रहार किया। गणेश पर हमला होते देखकर उसका चचेरा भाई और बहन घबरा गए ।
हमलावरों ने गणेश के पेट पर कई बार चाकू मारे। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। इस बात की जानकारी लगने पर तराना थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जानकारी के आधार पर तीन संदिग्ध आरोपियों को विरासत में ले लिया है। गणेश पर हमला क्यों किया गया इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है।









