Advertisement

बदमाशों ने देर रात दो लोगों को हफ्ता वसूली नहीं देने पर पीटा

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के आदतन बदमाशों ने देर रात दो लोगों को हफ्तावसूली के रुपये नहीं देने पर पीटा। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि गोपाल मतवाला पिता परमानंद निवासी शास्त्री नगर किराने की दुकान चलाता है।

Advertisement

उससे कालू भाअी निवासी शांति नगर और नीलेश सेर ने शराब के लिये रुपयों की मांग की। रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने गोपाल को पीट दिया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने जितेन्द्र पिता चिमनलाल यादव निवासी शांति नगर को रास्ते में रोका और उससे भी शराब के रुपयों की मांग कर मारपीट की। नीलगंगा पुलिस ने कालू व निलेश के खिलाफ हफ्तावसूली का केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि कालू भाटी के खिलाफ पूर्व से थाने में 10 से अधिक अपराध दर्ज हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें