Advertisement

रात 2 बजे घर के बाहर खड़े युवक को बदमाशों ने चाकू मारे

उज्जैन। रात 2 बजे चंद का कुआं क्षेत्र में रहने वाले युवक को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया जिसकी रिपोर्ट जीवाजीगंज थाने में दर्ज कराई गई। इकरार पिता अखलाक मंसूरी 32 वर्ष निवासी चंद का कुआं ने बताया कि रात 2 बजे घर के बाहर खड़ा था तभी घर के बाहर सिकंदर और रफिक अपने दोस्तों के साथ खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। उन्हें ऐसा करने से रोका तो बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया।

Advertisement

बीच बचाव करने आये परिजनों के साथ भी बदमाशों ने अभद्रता की। घायल इकरार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर नीलगंगा थाना क्षेत्र के गोल्डन पेट्रोल पंप इंदौर रोड़ पर पेट्रोल डलवाने पहुंचे राजा सफी मोहम्मद खान पिता अकबर खान निवासी दानीगेट के साथ पेट्रोल पंप कर्मचारी धर्मेन्द्र ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें