Advertisement

दो दिन पहले बेटी को भगाकर ले गया था युवक

थाने में गुमशुदगी दर्ज, लोकेशन भी पता लेकिन पुलिस नहीं कर रही मदद

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:गणेश टेकरी पटेल नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने चिमनगंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी दोपहर के समय घर से लापता हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की लेकिन बेटी को तलाश करने में मदद नहीं की। अब वह पति के साथ थाने के चक्कर लगा रही है।

गणेश टेकरी पटेल नगर में रहने वाली महिला ने 13 मई को 19 वषीय बेटी के घर से दोपहर 3 बजे लापता होने की सूचना चिमनगंज थाने पर दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की और एक कॉपी परिजनों को सौंप दी। उक्त लोगों ने अपने स्तर पर बेटी की तलाश शुरू की जिसमें उन्हें पता चला कि बेटी कान्हा यादव नामक युवक के साथ गई है।

Advertisement

उन्होंने कान्हा यादव का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर मकान मालिक से लिया व फोन पर संपर्क किया तो कान्हा ने कहा कि हमने भोपाल में शादी कर ली है अब हमारा पीछा मत करना।

महिला व उसके पति ने बताया कि उक्त युवक बेटी से बात भी नहीं करा रहा है। फिलहाल दोनों खरगोन क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे हैं। पुलिस को उसकी लोकेशन भी बता दी उसके बाद भी पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें