Advertisement

मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाने आएंगे मोदी उज्जैन में रोप वे का होगा भूमिपूजन!

रोप-वे की सुविधा के लिए उड़ीसा की कंपनी से एग्रीमेंट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) द्वारा इंदौर में मेट्रो रेल का कमर्शियल रन (वाणिज्यिक संचालन) शुरू करने की मंजूरी देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेट्रो को हरी झंडी दिखाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार अगर पीएम का कार्यक्रम बना तो उज्जैन में महाकाल मंदिर तक रोप वे प्रोजेक्ट का भूमिपूजन भी कराया जा सकता है। रोपवे के लिए उड़ीसा की कम्पनी के साथ डेट ऑफ एग्रीमेंट हो गया है।

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप वे प्रोजेक्ट करीब 199 करोड़ रुपयों से शुरू करने की तैयारी चल रही है। बदनावर उज्जैन फोरलेन का शुभारंभ करने आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भरे मंच से घोषणा कर चुके हैं कि रोप वे का भूमिपूजन करने प्रधानमंत्री आएंगे। सूत्रों के अनुसार रोप वे प्रोजक्ट का काम युद्ध स्तर पर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। उड़ीसा की एमएस इंफ्रा लिमिटेड कंपनी के साथ इसका एग्रीमेंट ऑफ डेट भी साइन हो गया है। इसके साथ ही प्रोजेक्ट की तकनीकी डिजाइन भी तैयार हो रही है। मालगोदाम रेलवे स्टेशन पर स्टेशन बनाने के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग की जा रही है।

Advertisement

20kmpl के शानदार माइलेज के साथ मार्केट में New लुक के साथ हुई Launch Tata Sumo कार, जाने Update फीचर्स

Advertisement

नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार प्रोजेक्ट अब भूमिपूजन के साथ शुरू करने की स्थिति में आ गया है। इंदौर में सुपर कॉरिडोर पर गांधी नगर से टीसीएस चौराहे तक 6 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी है। स्टेशन नंबर तीन तक दोनों दिशाओं से मेट्रो 50 फेरे लगाएगी। प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलाया जाएगा। हालांकि अभी संचालन की तारीख तय नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम द्वारा मेट्रो के शुभारंभ की तारीख तय होना बाकी है। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने मेट्रो का किराया भी तय कर दिया है। यह किराया सभी 28 स्टेशनों के लिए तय किया है, लेकिन शुरुआत में 5.9 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ही मेट्रो का संचालन किया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार की कोशिश है कि प्रधानमंत्री इसे हरी झंडी दिखाने आएं। इसी कड़ी में महाकाल मंदिर तक रोप वे भूमिपूजन का कार्यक्रम भी इसमें जोड़ा जा सकता है।

काम शुरू करने की तैयारी

रोप वे का काम शुरू करने की तैयारी पूरी है। केवल तकनीकी डिजाइन अभी ऑस्ट्रिया की एजेंसी से कराई जा रही है। उड़ीसा की कंपनी के साथ डेट ऑफ एग्रीमेंट भी हो चुका है। भूमिपूजन कार्यक्रम की जानकारी अभी मिली नहीं है।
रविन्द्र गुप्ता, प्रोजक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन

24kmpl माइलेज के साथ एक्स्ट्रा फीचर्स एडिसन के साथ मार्केट में Launch हुई Maruti Suzuki Swift कार

Related Articles

Write a review