Advertisement

इजरायली हमले में सौ से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत, कई लोग घायल

हवाई हमलों से फिर दहला गाजा, अकाल के हालात…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . नई दिल्ली हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में इजरायली सेना के हमले जारी हैं। पूरे गाजा में शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के तक हुए हवाई हमलों में 100 से ज्यादा फलस्तीनी नागरिक मारे गए।

हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हवाई हमले से शुक्रवार देर शाम प्रसिद्ध फिलिस्तीनी हास्य अभिनेता महमूद जुएटर के गाजा स्थित घर को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही कम से कम 23 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। रात भर हुए हमलों में करीब103 और लोग मारे गए, जबकि कई अन्य लोग मलबे में लापता हैं।

Advertisement

दुनिया की निगाहें राफा पर
मिस्र की सीमा से लगे राफा पर दुनियाभर की निगाहें लगी हैं। यहां 15 लाख से ज्यादा फलस्तीनी नागरिक शरण लिए हुए हैं। इजरायल घोषणा कर चुका है कि हमास आतंकियों का खात्मा करने के लिए वह यहां भी अभियान चलाएगा। दुनिया के तमाम देश इजरायल से हमला न करने का आग्रह कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें