Advertisement

इंदौर में रणजीत अष्टमी पर हनुमान मंदिर से निकली प्रभातफेरी

इंदौर में रणजीत अष्टमी के अवसर पर रणजीत हनुमान मंदिर से भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। स्वर्ण रथ पर विराजे रणजीत बाबा। दर्शन के लिए कड़ाके की ठंड में भी हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी।

Advertisement

प्रभात फेरी साढ़े चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर आगे बढ़ी। भक्तों की भारी भीड़ के कारण यात्रा साढ़े तीन घंटे में मात्र एक किलोमीटर पहुंची।

प्रभातफेरी में हनुमान जी की झांकी, रणजीत लोक की डिजिटल झांकी, कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण के केंद्र रहे। ढोल-मंजीरों के साथ महाकाल भक्त मंडल मंडलियां और हाथों में ध्वज लिए महिलाएं भक्तिमय माहौल बना रही थी। प्रभातफेरी के पूरे मार्ग पर सौ से अधिक जगहों पर स्वागत मंच से स्वागत किया गया।

Advertisement

इस दौरान भक्त एक कतार में चल रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने भक्त डोर को थामे सड़क के दोनों किनारे चल रहे थे। इस दौरान जगह जगह पर आतिशबाजी होती रही। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी पुलिस के अधिकारी और जवान यात्रा के साथ चल रहे थे। लोगों की भक्ति और श्रद्धा के आगे ठंड भी फीकी पड़ गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें