Advertisement

मासूम बेटी को कमरे में छोड़कर बाथरूम में मां ने लगाई फांसी

उज्जैन। आगर रोड पर यादव नगर में एक महिला ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपनी मासूम बेटी को कमरे में छोड़कर यह आत्मघाती कदम उठाया। चिमनगंज टीआई गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि यादव नगर में रहने वाली मुस्कान पति तरुण प्रजापत (24) का शव बुधवार दोपहर को उनके घर के बाथरूम में शॉवर से रस्सी बांधकर लटका मिला था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मुस्कान एक बेटी की मां थी, और कुछ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनका मायका विजयागंजमंडी के पास का है। पति तरुण लॉन्ड्री का काम करता हैं, और घटना के समय वह काम से बाहर गए हुए थे। परिवार ने घर में किसी भी प्रकार की परेशानी या विवाद होने से इंकार किया है। बुधवार शाम को मुस्कान के मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। टीआई पचोरिया ने बताया कि फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है।

Advertisement

Related Articles

Write a review