Advertisement

सास-बहू की जोड़ी आगरा से पकड़ाई लुटेरी दुल्हन बनकर करती थी वारदात

मां बनकर आई महिला निकली सगी सास, महिदपुर पुलिस का बड़ा खुलासा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शादी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिदपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी सास को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी दुल्हन शादी के महज 9 दिन बाद जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि शादी के वक्त जो महिला उसकी मां बनकर आई थी, वह असल में उसकी सगी सास निकली।

1.80 लाख में तय हुआ था सौदा
महिदपुर के सौगानी नगर निवासी हर्षद मेहता (32) ने 11 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि सीहोर की दिव्या गंधर्व नामक महिला के माध्यम से उसका रिश्ता प्रियंका शर्मा से तय हुआ था। आरोपियों ने प्रियंका के परिवार की मजबूरी और मां के इलाज का हवाला देकर 1.80 लाख रुपए ऐंठे थे। 22 नवंबर 2025 को चिंतामण मंदिर में शादी हुई, लेकिन 9 दिन बाद ही प्रियंका अपनी कथित मां मीना शर्मा के साथ रफूचक्कर हो गई।

Advertisement

सास-बहू की जोड़ी और गिरोह का नेटवर्क
जांच के दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम आगरा पहुंची, जहां से प्रियंका और उसकी सास मीना शर्मा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पता चला कि प्रियंका पहले से शादीशुदा है और उसका पति मजदूरी के लिए बाहर रहता है। पैसों के लालच में सास-बहू इस संगठित गिरोह का हिस्सा बन गईं। प्रियंका ने कबूल किया कि उसने पहली बार इस गिरोह के साथ मिलकर शादी की थी।

सीहोर जेल से आए साथी
पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह की मास्टरमाइंड दिव्या गंधर्व है, जो अपने साथी मुकेश और राधाबाई के साथ मिलकर सीहोर के भैरूंडा में भी इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुकी है। गिरोह के तीन सदस्य वर्तमान में सीहोर जेल में बंद हंै। पुलिस ने दिव्या और मुकेश को प्रोडक्शन वारंट पर महिदपुर लाकर पूछताछ की। गिरोह की तीसरी सदस्य राधाबाई का वारंट 18 फरवरी के लिए जारी हुआ है।

Advertisement

Related Articles

Write a review