4 बेटियों की मां से मदद का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म

पति को तलाश करने आई थी, त्रिवेणी संग्रहालय के सामने से बाइक पर बैठाकर ले गया था
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महिला को मदद का झांसा देकर एक युवक उसे बाइक पर बैठाकर होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की रिपोर्ट पर महाकाल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अयोध्याबस्ती आगर मालवा में रहने वाली 40 वर्षीय महिला का पति घर पर बिना बताए कहीं चला गया था। महिला ने उसे आगर में तलाश किया और पता नहीं चलने पर बस से उज्जैन आ गई।
यहां वह अपने पति को तलाश कर रही थी तभी त्रिवेणी संग्रहालय के सामने एक बाइक सवार युवक मिला जिसने अपना नाम श्रेयांश बताया और मदद करने की बात कही। महिला ने श्रेयांश की बात पर भरोसा किया और उसकी बाइक पर बैठ गई। युवक उसे जयसिंहपुरा स्थित शिवगौरा होटल ले गया।
यहां उसके साथ दुष्कर्म किया और भगा दिया। यहां से महिला शांति नगर में रहने वाली बहन के घर गई और आपबीती सुनाई जिसके बाद बहन के साथ महाकाल थाने पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी तबीयत खराब होने से अस्पताल भेजा गया है।









