Advertisement

MP:निर्दलीय मेयर ने थामा BJP का दामन

भोपाल। कटनी की महापौर प्रीति सूरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। प्री‍ति सूरी ने कटनी नगर निगम का चुनाव निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में जीता था।

Advertisement

उनके साथ ही तीन निर्दलीय पार्षद भी भाजपा में शामिल हुए। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर प्रीति और उनके पति संजय सूरी को 6 साल के लिए भाजपा से निष्‍कासित किया गया था।कटनी महापौर प्रीति सूरी भाजपा विधायक संजय पाठक के साथ आज भाजपा कार्यालय पहुंची। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्‍य प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा आदि की मौजूदगी में उन्‍होंने भाजपा की सदस्‍यता ली।

कटनी चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी ज्‍योति दीक्षित दूसरे स्‍थान पर रही थी।प्रीति सूरी को इस चुनाव में 45 हजार से अधिक वोट मिले थे। प्रीति सूरी ने भाजपा की बागी प्रत्‍याशी के रूप में कटनी निगम का चुनाव लड़ा था। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने कटनी के विकास का भरोसा दिलाया। प्रीत‍ि के साथ निर्दलीय पार्षद सुमन माखीजा, डाक्‍टर रमेश और खुशूब सोनी ने भी भाजपा की सदस्‍यता ली।

Advertisement

उल्‍लेखनीय है कि कटनी चुनाव में भले ही महापौर के पद को हासिल करने में भाजपा ने सफलता न पाई हो लेकिन पार्षद दल में बहुमत भाजपा का रहा। इस चुनाव में भाजपा ने कुल 45 में 27 सीटों पर कब्जा किया था। कांग्रेस के 15 पार्षद जीत थे। वहीं तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें