Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
MP : 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP,केजरीवाल का एलान
Monday, October 2, 2023
Homeमध्यप्रदेशMP : 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP,केजरीवाल का एलान

MP : 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP,केजरीवाल का एलान

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित सभा में चुनावी शंखनाद कर दिया।

केजरीवाल और मान अपराह्न करीब 03 बजे सभा स्‍थल पर पहुंचे। ‘आप’ की इस मेगा सभा में प्रदेशभर से पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हैं। सभा स्‍थल पर सुबह तकरीबन 11 बजे से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। सभा में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, विधायक भूपेन्द्र सिंह जून, प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल भी उपस्थित हैं।

यहां प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘आप’ के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग कह रहे हैं मप्र की सबसे बड़ी समस्या मामा है। मप्र में सरकारें बेची-खरीदी जाती हैं। चुनाव के बाद एक पार्टी विधायक बेचती है दूसरी खरीदती है। कांग्रेस को वोट दो या भाजपा को। सरकार मामा की बनती है। इस बार झाड़ू पर वोट दे देना समस्या खत्म।

केजरीवाल ने कहा कि सिंगरौली में ट्रेलर देखा था अब फिल्म दिखाएंगे। कांग्रेस व भाजपा को 45 साल 20 साल मौका दिया पर कुछ नहीं किया। इस बार आप को देकर देख लो, काम न करूं तो वापस वोट मांगने नहीं आऊंगा। दिल्ली के लोगों ने मुझे 49 दिन.का मौका दिया था फिर प्यार हो गया। दिल्ली की बात पंजाब पहुंची तो वहां भी हमें सरकार बनी। एक मौका दे दो, बिजली फ्री दूंगा। स्कूल का कायाकल्प किया।

मप्र वालों एक मौका देकर देखो, बच्चों का भविष्य बना दूंगा। दिल्ली में 50 लाख तक का इलाज मुफ्त। मप्र मौका दे तो उन्हें भी मुफ्त इलाज दूंगा। दिल्ली में 12 लाख को नौकरी दी, पंजाब में 27 हजार को। मप्र का युवा मौका दे तो सबको नौकरी देंगे। कर्मचारियों को नियमित कर देंगे। पहले धर्म की राजनीति थी, हमने काम की राजनीति शुरू की। आजादी के बाद से किसी ने स्कूल नहीं बनाए।

हमें काम करना आता है। गुजरात में घुस गए 2027 में सरकार बना लेंगे। सत्येंद्र जैन ने बिजली मुफ्त दी। मोहल्ला क्लीनिक बनाए। मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में कमाल कर दिया। शानदार भवन है। लोग निजी स्कूलों से बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में डाल रहे हैं। दोनों को प्रधानमंत्री ने जेल भेज दिया। देश का प्रधानमंत्री कम पढ़ा लिखा होगा तो कोई भी बुद्धू बना देगा। जो अफसर कहेंगे, वही कर देंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मप्र में व्यापमं घोटाला आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। प्रधानमंत्री को व्यापमं नहीं दिखाई दिया। लोगों ने कई घोटालों के दस्तावेज दिए। भाजपा भ्रष्टाचार करने से मना नहीं करती, बस पार्टी में आकर करो। पंजाब के सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री को जेल भेज दिया। हमारे विधायक को भी गिरफ्तार करवा दिया। हम अपने वालों पर कार्रवाई की हिम्मत रखते हैं। मप्र में झाड़ू लगेगी, पर मेहनत करनी पड़ेगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर