MP Board Result 2025 : जारी हुआ MP बोर्ड 10th 12th का रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम (MP Board Result 2025 LIVE) मंगलवार को घोषित कर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से परिणाम घोषित किया।

बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो छात्रों की प्रोविजनल मार्कशीट बनाकर तैयार कर ली गई है। अब किसी भी वक्त रिजल्ट का नोटिफिकेशन जारी किया जा कसा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

इसके अलावा मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकते हैं।

इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड के लिए कुल 16,60,252 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें कक्षा 10वीं के 9,53,777 छात्र और 12वीं की परीक्षा में कुल 7,06,475 छात्र शामिल थे। यहां छात्रों को थ्योरी व प्रैक्टिकल में अलग अलग पास होना अनिवार्य है। प्रत्येक विषय में कम से कम 33 पर्सेंट नंबर होना जरूरी है।

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2025

mpbse.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Related Articles