Advertisement

पहली बार होगी एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा

साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। पहली बार मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए आवेदन करने की तारीख में वृद्धि कर दी गई है। अब विद्यार्थी आठ जून तक आवेदन कर सकेंगे। 10वीं की परीक्षा 17 जून से 26 जून तक एवं 12वीं की परीक्षा 17 जून से पांच जुलाई तक सुबह नौ से 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

अब तक साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों ने द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसके लिए प्रदेश भर में 1400 केंद्र बनाए गए हैं। माशिम की ओर से परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार 10वीं व 12वीं में 5.15 लाख विद्यार्थी फेल हुए हैं। ये विद्यार्थी द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विद्यार्थियों को दूसरा अवसर मिला है। इसलिए पहली परीक्षा में जो गलती हुई है, उसे दोहराएं नहीं बल्कि उससे सबक लेकर ठीक से साफ-सुथरा लिखें।

Advertisement

केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा
माशिम की ओर से जारी आदेश में विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि मुख्य परीक्षा की तरह ही यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें भी विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले यानी आठ बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। 8.30 बजे परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। 8.45 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें