Advertisement

MP:दर्दनाक सड़क हादसे 5 लोगो की मौत

ट्रक ने कार को टक्कर मारी, पांच की मौत

Advertisement

खंडवा जिले में पुनासा के निकट सनावद मार्ग पर दौलतपुरा फ़ाटे के पास रात्री करीब दो बजे ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। इसमें पांच युवकों की मौत हो गई। मरने वाले पांचों युवक कसरावद तहसील के रहने वाले हैं। व्यवसायिक कार्य के सिलसिले में गुरुवार को पुनासा आए थे।

रात में लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना में कार बुरी तरह पिचकने से शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।पुनासा चौकी अंतर्गत दौलतपुरा फाटे पर कार क्रमांक एमपी 09 डब्लूजी 0293 सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई।

Advertisement

कार में पांच युवक सवार थे। इनमें 40 वर्षीय भारत पुत्र चिंताराम निवासी काकरिया थाना कसरावद, 36 वर्षीय अलकेश पुत्र तुलसीराम निवासी दोंगांवा थाना कसरावद, 26 वर्षीय मनीष पुत्र ताराचंद वर्मा निवासी दोंगांवा थाना, 36 वर्षीय पुखराज पुत्र चरणदास नामदेव निवासी दोंगावा और 23 वर्षीय आदित्य पुत्र अमित शर्मा निवासी राम मंदिर चौक कसरावद की मौके पर ही मौत हो गई है।

दुर्घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शवों को रात में पुनासा अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार सुबह युवकों के स्वजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कर शवों को कसरावद रवाना कर दिया गया है। पुनासा पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें