Advertisement

MP:मां-बहन की हत्या कर बेटे ने किया सुसाइड

3 लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी

Advertisement

मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील के पिपलियामंडी के टीलाखेडा में स्थित किशोर उनियारा के घर से एक मां-बेटी का शव मिला है। वही इनके सौतेले बेटे ने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारम्भिक जानकारी यही मिल रही है कि सौतेले बेटे ने मां बेटी की हत्या कर आत्महत्या कर ली।

अभी एसपी अनुराग सुजानिया सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।पिपलियामंडी नगर के टीलाखेड़ा में हुए लोमहर्षक कांड में पारिवारिक कलह मुख्य कारण बताया जा रहा है। माली समाज के किशोर उनियारा की पत्नी को सोतेले बेटे ने मारने के बाद जलाया या जिंदा जलाया है यह जांच के बाद ही साफ होगा। बाद में बेटी की हत्या हुई है।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना पिपलियामंडी में 40 वर्षीय सुनीता पत्नी किशोर माली व हिमांशी पुत्री किशोर माली की हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया यह घटना मृतिका के सौतेले बेटे 21 वर्षीय विनोद पुत्र किशोर माली द्वारा घरेलू विवाद के चलते हो गई है। घटना के बाद विनोद भी छत से कूद गया, उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें