Friday, September 22, 2023
Homeखेल जगतMS Dhoni के घुटने की हुई सर्जरी

MS Dhoni के घुटने की हुई सर्जरी

IPL 2023 के दौरान CSK  के कप्तान MS धोनी को बाएं घुटने में चोट लग गई थी। लेकिन इसके बावजूद धोनी चेन्नई के लिए फाइनल मैच में खेलने उतरे और टीम को एक बार फिर चैंपियन बना दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घुटने की समस्या के चलते धोनी को सर्जरी करवानी पड़ी है।

धोनी की गुरूवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने की सर्जरी हुई है। हालांकि अभी चेन्नई सुपरकिंग्स और धोनी की तरफ से सर्जरी की बात सामने नहीं आई है।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पांचवीं बार IPL खिताब जीता है। इस जीत के बाद 41 साल के धोनी ने संन्यास लेने की अटकलों पर फिलहाल दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा- CSK के फैंस से मुझे जितना प्यार मिला है, उनके लिए एक और सीजन खेलना का तोहफा होगा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर