इंदौर के होटल में मुंबई के युवक ने किया सुसाइड

इंदौर के छोटी ग्वालटोली इलाके की उदय पैलेस होटल में मुंबई के एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना बुधवार शाम की है मोबाइल बंद होने के बाद उनकी महिला मित्र उन्हें ढूंढती हुई होटल पहुंची थी।इसके बाद उन्होंने होटल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। दरवाजा अंदर से लॅाक था। बाद में पुलिस की मौजूदगी में रूम का दरवाजा खोला गया तो युवक का शव फंदे पर लटका था।

जाॅब ढूंढने इंदौर आया था
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान वैभव(30) पुत्र प्रदीप मूलचंदानी मुंबई के रूप में हुई है। 2 अक्टूबर से इंदौर के होटल में रुका था। वह जॉब ढूंढने यहां आया था। वही कुछ समय पहले तक एक बीपीओ में ट्रेंनिग का काम करता था।मार्च में उसकी जॉब छूट गई थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रहा था। उसके परिवार में माता पिता है। वह उनका इकलौता बेटा था। वैभव के पिता मुंबई में एक स्टोर में काम करते है।









