मुंबई के युवकों का रात 2 बजे होटल में हंगामा

उज्जैन। मुंबई से उज्जैन दर्शन करने आये आशीष गुप्ता पिता धर्मेन्द्र निवासी कुलावा मुंबई और उसके भाई आदर्श गुप्ता ने शराब के नशे में धुत्त होकर रात 2 बजे महाकाल मंदिर के सामने स्थित होटल में हंगामा किया। होटल संचालक ने महाकाल थाने पर इसकी सूचना दी।
Advertisement
पुलिस दोनों भाईयों को पकड़कर थाने लाई और 151 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई महाकाल दर्शन करने आए थे और शराब पीने के बाद आपस में ही विवाद करने लगे। विवाद बढ़ता देख होटल संचालक ने थाने पर सूचना दी। जिसके बाद युवकों को पकड़कर उनका सामान भी होटल से उठाकर लाए।
Advertisement









