Advertisement

कारोबार के लिए मर्यादा… तरणताल चौपाटी पर नगर निगम ने खींची ‘लक्ष्मण रेखा’, लांघी तो एक्शन

अब लाइन के अंदर ही लग रही दुकानें ताकि यातायात बाधित ना हो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। तरणताल चौपाटी पर व्यापार करने के लिए नगर निगम ने लक्ष्मण रेखा खींच दी है। अब यदि दुकानदारों ने इसे लांघा तो उन पर ना सिर्फ एक्शन लिया जाएगा बल्कि सामान भी जब्त किया जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि बेतरतीब वाहन पार्किंग और उससे शहरवासियों को होने वाली परेशानी को रोका जा सके। अधिकारियों की हिदायत के बाद पिछले दो दिनों से इस पर अमल होना शुरू हो गया है और चौपाटी पर दुकान लगाने वाले संचालक लाइन के पीछे रहकर कारोबार कर रहे हैं।

दरअसल, लंबे समय से तरणताल चौराहे पर सडक़ के किनारे चौपाटी संचालित होती है। जिससे शाम के वक्त यहां बड़ी संख्या में खाने के शौकीन उमड़ते हैं। पहले दुकानें सडक़ किनारे लगती थीं जिससे यहां आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सडक़ों पर ही बेतरतीब तरीके से खड़े कर व्यंजनों का लुत्फ उठाया करते थे।

Advertisement

इससे रास्ता संकरा हो जाता था और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से इसे लेकर शिकायतें भी मिल रही थीं जिसके बाद नगर निगम ने दो दिन पहले वहां चूने की लाइन डालकर व्यापारियों को इसी के अंदर रहकर व्यापार करने की हिदायत दी है।

15  फीट अंदर डाली लाइन

Advertisement

चौपाटी पर जो लाइन डाली गई है वह १५ फीट पीछे डाली गई है ताकि दुकानें उसके पीछे लग सकें। आगे जो जगह है वहां कस्मटर अपने वाहन रखकर जायकों को लुत्फ उठा सकते हैं। इससे सडक़ों पर वाहन पार्क नहीं होंगे और वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां तरणताल चौपाटी का बोर्ड भी लगा दिया गया है।

सीमा लांघी तो कार्रवाई

नगर निगम अतिक्रमण गैंग के प्रभारी योगेश गौड़ाले और सहायक आयुक्त प्रदीप सेन के नियंत्रण में लगने वाली चौपाटी पर दो दिनों से लाइन के अंदर दुकान लगाकर संचालक कारोबार कर रहे हैं जिससे सडक़ों पर वाहन नजर नहीं आ रहे। अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि यदि सीमा लांघी को कार्रवाई कर सामान जब्त किया जाएगा।

Related Articles

Write a review