Advertisement

नगर निगम चिह्नित करेगा, बरसात के बाद कार्रवाई

सिंहस्थ क्षेत्र के अतिक्रमण-अवैध निर्माण पर नजर, सर्वे के बाद बनेगी कार्ययोजना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सिंहस्थ मंत्री-मंड़लीय समिति की बैठक में सिंहस्थ २०२८ की कार्ययोजना के लिए अभी से अध्ययन और सर्वेक्षण कर जरूरी कार्रवाई के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम की नजर सिंहस्थ क्षेत्र के अतिक्रमण-अवैध निर्माण पर जाने वाली है। भोपाल में आयोजित बैठक के बाद सिंहस्थ क्षेत्र के नए अतिक्रमण चिह्नित होंगे। निगम की सूची में पहले से 427 तो हैं ही, अब इसमें नए शामिल हो सकते है।

 

सिंहस्थ मेला क्षेत्र को अवैध निर्माण व अतिक्रमणों से मुक्त करवाकर सुरक्षित रखना अफसरों के लिए चुनौती है। सिंहस्थ मंत्री-मंड़लीय समिति की बैठक में सिंहस्थ की प्लानिंग पूर्व सिंहस्थ क्षेत्र में सर्वे-अध्ययन पर जोर दिया गया है। ऐसे में प्रस्तावित मेला क्षेत्र के अतिक्रमण-अवैध को लेकर अफसरों की जिम्मेदारी और बढ़ गई हैं। लिहाजा अब मेला क्षेत्र के नए अवैध निर्माण अतिक्रमण चिह्नित किए जाने है। इससे पहले सूची में 427 अवैध निर्माण व अतिक्रमण हैं। माना जा रहा है कि नगर निगम की पड़ताल के बाद अवैध निर्माण -अतिक्रमण की संख्य बढ़ सकती है।

Advertisement

हर बार मेला क्षेत्र का होता है विस्तार

12 साल के अंतराल में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेले के लिए हर बार ज्यादा जमीन की जरूरत पड़ती है। इसकी आपूर्ति करना जिम्मेदारों के लिए बड़ी चुनौती रहता है। ऐसे में पूर्व से जो मेला क्षेत्र आरक्षित है, उसे तो सुरक्षित रखना ही होगा। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2004 में 2154 हेक्टेयर क्षेत्र में मेला लगा था। वर्ष 2016 में 3061 हेक्टेयर क्षेत्र में मेला आयोजित हुआ था। इसके साथ सिंहस्थ मंत्री-मंड़लीय समिति की बैठक में सीएम डॉ.यादव के निर्देश है कि पार्किंग को घाटों के पास बनाया जाए,ताकि बुर्जूग श्रद्धालुओं को अधिक पैदल नहीं चलना पड़े। जाहिर है कि वर्ष 2028 में मेले के लिए और अधिक जमीन आवश्यकता होगी।

Advertisement

इनका कहना

सिंहस्थ मेला क्षेत्र के अवैध निर्माण व अतिक्रमण पूर्व से चिह्नित हैं। नगर निगम की टीम मेला क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं। क्षेत्र में जो भी नए अवैध निर्माण होंगे,वे सूची में शामिल कर लिए जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जगदीश मालवीय, प्रभारी कार्यपालन यंत्री नगर निगम उज्जैन

कलेक्टर ने कुछ समय पहले दिए थे निर्देश

कुछ दिनों पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने सिंहस्थ क्षेत्र के अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की टीम ने पूर्व के सर्वे और पड़ताल में सिंहस्थ मेला क्षेत्र में 427 अवैध निर्माण व अतिक्रमण चिह्नित कर रखे हैं। इनमें से जोन एक के तहत करीब 350 और जोन तीन के तहत 77 अवैध निर्माण व अतिक्रमण हैं। निगम की तरफ से नोटिस भी जारी किए गए हैं लेकिन इन्हें हटाने की ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। इन तमाम परिस्थितियों के बीच मेला क्षेत्र में कुछ और नए अवैध निर्माण व अतिक्रमण हुए होंगे। इसी को ध्यान में रखकर इन्हें भी चिह्नित करवाया जा रहा है।

Related Articles