सूरज निकलने से पहले कार्रवाई, कत्लखानों पर नगर निगम का बड़ा प्रहार

55 जिंदा पशु, 17 तराजू-कई बाट, 28 छूरी डीप फ्रीजर बरामद, अब प्रकरण की तैयारी
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नगर निगम ने जिला प्रशासन,पुलिस के साथ मिलकर कत्लखानों पर बड़ी कार्रवाई की है। नगर नगर निगम ने शनिवार सुबह 4:30 बजे कत्लखानों पर पर कार्रवाई करते हुए 55 जिंदा पशु,मांस,पशुओं के वध के उपकरण और अन्य सामग्री जप्त की है। सरकार के प्रतिबंध के बाद भी शहर में मांस,अंड़े को खुलेआम बेचा जा रहा था।

अक्षरविश्व द्वारा ‘अब फिर से खुले में बिकने लगी है अभक्षण सामग्री’ हेडिंग से खबर प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया था। इस के बाद नगर निगम ने शनिवार को सूर्योदय के पहले ही जिला प्रशासन,पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। बता दें कि प्रदेश सरकार ने गौमांस के खिलाफ अपना इरादा उसी समय जाहिर कर दिया था जब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिसंबर 2023 में पहली कैबिनेट में खुले में मांस विक्रय पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रस्ताव रखा था। शनिवार को कार्रवाई से सभी कत्लखाना संचालकों में हड़कंप मच गया, लेकिन जब तक वे संभलते कार्रवाई की जा चुकी थी।

हम तो किरायेदार हैं…!
जिस जगह कत्लखाने चल रहे थे, वहां दबिश दी गई तो लोग भाग खड़े हुए। बूचडख़ानों के मालिकों ने कहा हम तो किरायेदार हैं, जबकि बाद में पूछताछ में।पता चला कि वे ही जगह के मालिक हैं।
रात में होता कत्लेआम सुबह कर देते चकाचक
निगम अधिकारियों ने बताया कत्लखानों पर कार्रवाई के दौरान यह भी पता चला कि रात में गौवंश और पाड़ों का कत्लेआम किया जाता, खून की धाराएं बहाई जाती और सुबह होने से पहले उस जगह को ऐसा साफ कर चकाचक कर दिया जाता कि किसी को लगता ही नहीं कि वहां किस निर्ममता से कत्लेआम किया गया है। कटर मशीन से पाड़ों को काटा जाता था।

पहली बड़ी कार्रवाई
प्रशासन की इस कार्रवाई की शहर और।प्रदेश में तारीफ हो रही है, क्योंकि इस बार टीम ने सुबह तड़के साढ़े तीन बजे से ऐसी घेराबंदी की कि किसी को खबर ही नहीं हो सकी। चार बजते ही नगर निगम के 40 से अधिक कर्मचारी और 30 से अधिक पुलिस जवान योजनाबद्ध तरीके से एक साथ एक्शन मोड में आए और ताबड़तोड़ हल्ला बोल दिया। नगर निगम के उपायुक्त संजेश गुप्ता, और सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने महाकाल चौराहा, बेगम बाग, कोट मोहल्ला, खंदार मोहल्ला क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 11 स्थानों पर कार्रवाई की। जब्त पाड़ों को निगम की कपिला गौशाला भेज दिया गया है।

इसलिए किसी को भनक तक नहीं कहने दी…
निगम प्रशासन पहले भी यह कार्रवाई करने की कोशिश कर चुका है, लेकिन खबर लीक होने के कारण कार्रवाई रोकनी पड़ी। तीन दिन पहले भी कार्रवाई की तैयारी की गई थी, लेकिन किसी कारण उसे रोकना पड़ा। इस बार सुबह साढ़े तीन बजे निगम गैंग और पुलिस जवानों को मन्नत गार्डन पर इक_ा किया, लेकिन किसी को भनक नहीं लगने दी कि कार्रवाई क्या होना है। बल्कि यह खबर दी गई थी कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करनी है।
कटर से काटी चैनल, हथौड़े से तोड़ा दरवाजा
नगर निगम को अवैध कत्लखानों के अंदर जाने के लिए मशक्कत करना पड़ी। अमले ने कटर चैनल काटने के साथ हथौड़े से तोड़कर कत्लखानों में प्रवेश किया। 7 जगह अवैध कत्लखाने मिले हैं। इसमें कोट मोहल्ला, लोहे का पुल, कंधार मोहल्ला, बेगमबाग, अमरपुरा में शकील पहलवान, रहीम पहलवान, सैय्यद जरार, हाजी मुस्तिकिन, नासिर, मेहरुद्दीन, अमजद खान के वहां कार्रवाई कर 55 पाड़े, 1 क्विंटल मांस, 3 फ्रीजर 17 तराजू, 28 छूरी और एक इलेक्ट्रिक कांटा अन्य सामान जब्त किया है। सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि 7 जगह अवैध कत्लखाने मिले हैं। इनके सभी संचालकों के खिलाफ महाकाल थाने में केस दर्ज किए जा रहे हैं।









