Advertisement

हत्या का आरोपी चार साल बाद पकड़ाया

उज्जैन। करीब चार साल पहले नरवर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर लाश को तलाई में फेंकने वाले बदमाश को पुलिस ने हामूखेड़ी मोड़ से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

22 जून 2021 को पर्वतसिंह निवासी मानपुरा ने नरवर थाने पर सूचना दी थी कि अरुण राव के खेत पर बनी टापरी के पास सरकारी तलाई में 35-40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की।

इस दौरान पुलिस ने मृतक की शिनाख्त अनिल उर्फ शिवा पिता बलवीर भदौरिया निवासी कानपुर उत्तरप्रदेश हालमुकाम नाकोड़ा हिल्स उज्जैन के रूप में की थी।

Advertisement

पुलिस ने जांच के आधार पर दिनेश पिता इंदरलाल सोलंकी निवासी दताना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दिनेश ने हत्या की बात स्वीकार कर इसमें मधुसुदन के शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि अनिल के नाकोड़ा हिल्स में चौकीदारी करने के दौरान राधाबाई से संबंध हो गये थे।

इसी के चलते हत्या के उद्देश्य से अनिल को लालपुर ले गए और उसे शराब पिलाने के बाद डंडे व पत्थर से सिर में चोंट पहुंचाकर हत्या कर दी। लाश को शासकीय तलाई में फेंक दिया था। इसी मामले में मधुसुदन करीब साढ़े तीन वर्ष से फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा ईनाम की घोषणा की थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें