Advertisement

ट्रैक्टर शोरूम संचालक की हत्या

उज्जैन/माकड़ौन। माकड़ौन थाना क्षेत्र के ग्राम रामड़ी और अनखली के बीच गुरुवार रात मिली ट्रैक्टर शोरूम संचालक संजय फुलेरिया की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। हैरानी की बात यह है कि जिन युवकों ने संजय के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी थी, वे ही हत्या के मुख्य आरोपी निकले।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

ग्राम गुराडिया गुर्जर निवासी संजय (25) पिता शिवलाल फुलेरिया ममेरे भाई के साथ माकड़ौन में ट्रैक्टर शोरूम चलाता था। गुरुवार रात 10.30 बजे मुख्य मार्ग पर संजय का शव मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। टीआई प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया संजय का माखन गुर्जर के साथ विवाद था। वजह थी माखन ने अपने रिश्तेदार को संजय के शोरूम से ट्रैक्टर दिलाया था। उसने डाउन पेमेंट नहीं दिया था और किश्तें भी नहीं भर रहा था। संजय ने तकादा किया तो माखन ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।

पुलिस ने माखन गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर और गोविंद गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनसे अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि वे 8 दोस्त सांवलिया सेठ दर्शन करने गए थे। लौटते समय सड़क पर संजय की लाश मिली। उन्होंने खुद परिजनों को सूचना दी थी।

Advertisement

Related Articles

Write a review